रायपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ शासन में स्नातकोत्तर पास सुवाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1006 अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। रिक्त पद अलग-अलग विषय के लिए है।
रिक्त पदों के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर के साथ बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है।
रिक्त पदों का विवरण
रिक्त पदों का नाम- अतिथि शिक्षक रिक्त पदों की संख्या- 1006
शैक्षणिक योग्यता- स्नातकोत्तर के साथ बीएड की डिग्री अनिवार्य
आवेदन की अंतिम तिथि- संभागवार अलग-अलग तिथि तय की गई है।
121 पदों में कोरबा में करें आवेदन=
आवेदन करने का पता - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा जिला कोरबा छत्तीसगढ़।रिक्त पदों का विवरण -
करतला - 19
कटघोरा - 21
कोरबा -25
पाली - 19
पोंडी उपरोड़ा - 37
टोटल- 121
निम्न विषय में होगी भर्ती-
अंग्रेजी
गणित
भौतिकी
रसायन
जीव विज्ञान
वाणिज्य
वेतनमान- 18000 रु. प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता- सम्बंधित विषय में द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर एवं बीएड उत्तीर्ण।

Post a Comment