मेडिकल गलतियों के कारण हर साल 26 लाख लोगों की मौत: WHO
चिकित्सकों की गलतियों की वजह से हर साल 13.8 करोड़ से अधिक मरीजों को नुकसान पहुंचता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'वर्ल्ड पेशेन्ट सेफ्टी डे' मनाने के महज कुछ दिन पहले यह चेतावनी दी है.  



समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ की रोगी-सुरक्षा समन्वयक डॉ नीलम ढींगरा-कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीमारी की सही पहचान न कर पाना, दवा के नुस्खे व इलाज में त्रुटियां और दवाओं का अनुचित सेवन तीन मुख्य कारण हैं कि इतने सारे रोगियों को खामियाजा भुगताना पड़ा है.

Post a Comment

أحدث أقدم