SSC MTS Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)अब मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) 2018 भर्ती परीक्षा का परिणाम अक्टूबर महीने की आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। 25 अक्टूबर को एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2019 जारी होगा।
आपको बता दें कि एसएससी ने 19 सितंबर को एक नोटिफइकेशन जारी किया था जिसमें बताया गया था कि एसएसएस एमटीएस परीक्षा के नतीजे 25 अक्टबर को जारी हो सकते हैं।
लेकिन ये फाइनल डेट नहीं है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा के नतीजे 25 अक्टूबर को जारी हो सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। एमटीएस की ऑनलाइन परीक्षा 2 से 22 अगस्त तक पूरे देश में हुई थी।

Post a Comment