4,400 पटवारियों की होगी भर्ती, देखिए आवेदन से जुड़ी जानकारी
जयपुर। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 4,400 पटवारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पटवारी पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी।



ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in



 पर भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। कुल 4,421 पदों में से 3,815 पद नॉन ट्राइबल सब प्लान के लिए और 606 पद ट्राइबल सब प्लान के लिए हैं।

उम्मीदवार को एसएसओ पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा और आईडी और पासवर्ड जेनरेट करना होगा। बता दें कि बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा के एडमिट कार्ड भी तय तिथि पर जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post