कर्मचारी चयन बोर्ड में 1054 पदों के लिए आवेदन शुरू ‌, 02 अप्रैल तक करें अप्लाय
कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर इंजीनियर के 1054 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन किया है। 

ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए, जो 02 अप्रैल तक चलेंगे।

एलिजिबिलिटी 
संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा
अनारक्षित वर्ग के लिए 18 से 40 साल, जबकि एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट हैं।
जरूरी तारीखें
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 04 मार्च
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 02 अप्रैल
आवेदन शुल्क
  • जनरल- ₹ 450
  • ओबीसी- ₹ 350
  • एससी,एसटी और एक्स-सर्विसमैन- ₹ 250
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों के चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।


ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

Post a Comment

أحدث أقدم